22 December 2009

Dare to Translate - Some Untranslatables

कुछ दिन पहले हमलोग एक दोस्त के यहाँ गए थे, जहाँ मैडम, मतलब हमरी मेमसाहब नारियल बर्फी बना कर ले गयी थीं. पब्लिक को बर्फिया अच्छा लगा, उ लोग बर्फी बनाने का तरीका, कौन समान लगा है ई सब पूछना सुरू कर दिया. एक दोस्त पूछा कि गिट्स-उट्स के पैकेट से बनाईं है क्या. मैडम को ताव आ गया, तुरते बात काट के बोलीं, नहीं मैंने इसे scratch से बनाया है. समझे आप? नहीं समझे? अरे भाई, मेमसाहब हिन्दी में अंग्रेजी बोल रहीं थीं - 'I've made it from scratch'.

अनुवाद, ऊ भी घटिया शब्दशः अनुवाद से हमको बहुत पुराने जमाने से चिढ है. लेकिन का कहें भैया, आजकल तो रिवाजे यही है! तो हम कौन होते हैं इसका विरोध करने वाले? हम तो आपके लिए कुछ और मसाला जुटाए हैं, शौक से अनुवाद कीजिये. तो लीजिये हाज़िर है:

1. Ball-Park figure - अब भैया, ई गेंद है कि पार्क है, कि किसी हसीना की कमर, हमरे समझ में तो नहीं आया, आपके समझ में आया हो तो तनि हमें भी बताइयेगा.

2. Blonde Moment - ई तो हमरे औकात से  टोटले बाहर है - आप ही लोग बताइये.

3. Cooking with gas -  ई तो बहुते आसान है, गैस से खाना पकाना, है न?

 4. Cover your ass - काहे भाई? गदहवा को ठंडा-उंडा लग रहा है का?

 5. Drop the ball - सिनेमा में कान पर बंदूक लगा कर बोलता है न - Drop the gun? तो gun के जगह ball है, और क्या. इसमें क्या भारी बात है? गेंदवा गिराइए, आगे बढिए!

6. Fresh pair of eyes - ताजी ताजी आँखें! आहाहा, आँख है कि फल-सब्जी, भाई? खाइएगा?

7. Heads up - इसमें क्या है, सर उठा के रखना है!

8. (He is going to) chew your butt - हे भगवान, कौन ज़माना आ गया है? ऊ भी कोई खाने की चीज होती है?

9. Kick butt - ई तो हमहूँ translate कर सकते हैं - *** पर लात! क्यों, ठीक बोले न?

10. Knock on wood - जब भी किसी के घर जाते है तो करबे करते हैं - दरवाजा खटखटाते हैं न, भाई?

11. Neck of the woods -ई का होता है?

12. Pain in the butt - हे भगवान्! अरे, ई सब पब्लिक में बोलने का नहीं है!

13. Peachy - ई translate करने का औकात नहीं है हमरा, मदद सरकार!

14. Potluck - बर्तन का किस्मत, और क्या?

15. Redneck  - और घूमिये धूप में कमीज़वा उतार के!

आज  के लिए एतने काफी है; आपलोग भी जानबे करते होंगे और. और एग्जाम्पुल (example)  होगा तो बताइयेगा.



3 comments:

  1. bihari Babu... Bhaut acche

    ReplyDelete
  2. Better thing would be to build a database of common words. That would be constructive thing that just criticizing someone.

    ReplyDelete
  3. Nice one. For more hindi-bihari expressions, you can visit http://sinharitesh.wordpress.com

    ReplyDelete