23 November 2009

Another googly


Is it because M is on the road that Google news came up with this?
Disclaimer - the screenshot is more than a year old. You can see the dates on the picture if you click on the picture and zoom in. When I had first seen it, I'd thought it was crazy; I still think it is crazy. What do you think?
(Click on the picture and zoom in to see it more clearly.)



Find a BMW X6 in your neighborhood Target!


(Click on the picture and zoom in to see it more clearly)

12 November 2009

आप कौन सा वाद्य यन्त्र खेलते हैं?

ये उन दिनों की बात है, जब मेरी बड़ी बेटी पाँच साल की थी। मेरी पत्नी और वो इंडिया जा रहे थे, और उनकी flight अटलांटा से होकर थी। अटलांटा हवाई अड्डे पर एक बड़ा सा पियानो है, कभी कभी उसे बजाते हुए आदमी भी दिख जाता है। उस दिन एक आदमी था जोकि काफी प्यारी सी धुन बजा रहा था, हालाँकि धुन जानी पहचानी नहीं थी। मेरी बेटी भी उन दिनों पियानो बजाना सीख रही थी, और उसे अच्छी बुरी धुनों की पहचान हो गयी थी। मौका मिलते ही उसने मुझसे कहा, 'अच्छा खेल रहा है न, पापा?' एकबारगी तो मुझे समझ नहीं आया कि वो खेलने की बात तो कर रही है, लेकिन आसपास कोई भी कुछ भी खेलता हुआ नजर नहीं आ रहा था। फ़िर मुझे समझ में आया की वो पियानो बजाने वाले की बात कर रही थी। मैं अपनी हँसी रोक नहीं पाया, लेकिन मैंने उसे बताया कि वाद्य यन्त्र बजाये जाते हैं, खेले नहीं जाते हैं।

तब से लेकर अब तक में उसकी हिन्दी के ज्ञान में काफी बढोत्तरी हुई है, सामान्यतः वो हिन्दी सही सही और धारा-प्रवाह (बिना रुके) बोल लेती है। अब उसे ये भी समझ आ गयी है की अगर उसे कोई सही शब्द नही सूझ रहा होता है तो वो अपने से ज्यादा जानने वालों से पूछ लेती है, या फ़िर अंग्रेज़ी का ही शब्द बोल देती है। हिन्दी लिखना उसे अब तक नही आता, हालाँकि अक्षर जोड़ जोड़ कर वो थोड़ा थोड़ा पढ़ ज़रूर लेती है। मैं उसके सीमित हिन्दी ज्ञान से दुखी नहीं हूँ, बल्कि बहुत खुश हूँ। दिन के सोलह घंटों में से सिर्फ़ पाँच या छः घंटे वो घर पर गुजारती है, बाकी समय या तो स्कूल में या स्कूल के साथियों के साथ गुजारती है, जहाँ अंग्रेज़ी बोले बिना कोई चारा नहीं है।

माफ़ कीजियेगा, मैं विषय से भटक गया। मैं चला था कुछ और चर्चा करने, और लग गया अपनी बेटी की बातों में। मैं बात कर रहा था वाद्य यन्त्र खेलने की। यानी घटिया अनुवाद की। कुछ उदाहरण देता हूँ:

"दूसरी तरफ केन्द्र सरकार के अधिकारियों के एक वर्ग की चाल बेढंगी है। ऐसा लगता है कि वे गंभीर मामलों को भी ठंडे बस्ते में डाले रहते हैं।"
स्त्रोत: http://hindi.webdunia.com/news/news/national/0910/12/1091012110_1.html

"एक तरफ़ तो प्रधानमंत्री कहते हैं की सीबीआई बड़ी मछलियों को पकड़े, दूसरी तरफ़ सीबीआई, ईडी, डीआरआई छोटी मछलियों पर तो कार्रवाई करती हैं लेकिन शार्क मछलियाँ खुलेआम देश को लूट रही हैं। "
स्त्रोत: http://hindi.webdunia.com/news/news/national/0910/12/1091012110_1.html

अब आप बताईये की ये ठंडा बस्ता कैसा होता है? मैं तो जो बस्ता स्कूल ले जाया करता था वो ठंडा नहीं होता था। दरअसल ये अनुवाद है अंग्रेज़ी से 'cold storage' का। और शार्क मछलियाँ! ये तो पता था कि अगर पानी में मिल जाएँ तो दुम दबा कर भाग लेना चाहिए, लेकिन ये पता नहीं था कि आजकल शार्क मछलियाँ हमारे देश के शहरों में घूम-घूम कर देश को लूट रही हैं।

"दोपहर के समय जब यात्रियों का दबाब कम होगा, रेलवे अन्य गाडियों को भी इस ट्रैक पर चला सकता है"
स्त्रोत: http://www.amarujala.com/today/natnews.asp?nat=13khas2c.asp

समझ में नहीं आया कि ट्रेन में यात्रियों पर दबाब है, या यात्रियों का ट्रेन पर दबाब है, या फ़िर ट्रैक पर! शायद ज़नाब कहना चाहते हैं कि दोपहर में यात्रियों की संख्या कम होने पर
रेलवे अन्य गाडियों को भी इस ट्रैक पर चला सकता है। तो जो कहना चाहते हैं, वही कहिये न!

हिन्दी (एवम् अन्य भारतीय भाषाओं) की इस दुर्दशा की क्या वजह है? सच यह है कि हिन्दी समाचार एजेंसियों के द्वारा एकत्रित समाचारों का उपयोग कोई अखबार नहीं करता. विदेशी एजेंसियों से मिले समाचारों से ही भर जाता है उनका अखबार. और अगर हिन्दी का अख़बार है तो सिर्फ़ अंग्रेज़ी से अनुवाद ही तो करना है। आम के आम, गुठलियों के दाम। और अनुवाद करने वाले भी हिन्दी के ज्ञानी नही होते, वे तो बस वाद्य यन्त्र खेलना भर जानते हैं।

कौन है इसका जिम्मेवार? आप शायद कहेंगे कि अखबारों के मालिक. लेकिन मेरे हिसाब से तो हम सब ही इसके किए जिम्मेवार हैं। हम ने ही अंग्रेज़ी की इतनी शान बढ़ाई है कि आज वो हमारे सर चढ़ कर बोलती है, हम ने ही अपनी भाषाओँ को इतना नीचे गिराया है उन्हें छूने से भी हाथ गंदे हो जायेंगे ऐसा लगने लगा है। ये हम ही हैं जो इस बात में अपनी शान समझते हैं कि हमारे बच्चों का मातृभाषा ज्ञान या तो शून्य बराबर है, या फ़िर इतना ही है कि अपने नाना-नानी, दादा -दादी से नमस्ते बोल सकें।

तो अगर हमने ही इसकी जड़ें खोदी हैं, तो फ़िर शायद हमें ही उन जड़ों को फ़िर मजबूत करना होगा। क्या आप मेरा साथ देंगे? अगर आपकी हाँ है तो बोलिए जय भारत, जय भारती!

10 November 2009

Life is what happens to you.....

“Life is what happens to you while you're busy making other plans,” thus spoke one of the great oracles of our times aka John Lennon. This is for some of you younger folks - John Lennon was one of the Beatles; he was the most prominent face of the Beatles.

Recently, I came across a blog post by an ex-IBMer; she provides some wonderful insights in her blogs. Here is the link to her blog http://whenfridayswerefridays.blogspot.com/2009/10/ten-things-to-do-when-you-leave.html

The ten things she has on her list:

  1. Go to the Gym
  2. Cook
  3. Read
  4. Master the laundry process
  5. Pay attention to what the kids are doing
  6. Annoy your spouse
  7. Learn what a savasana (shavasan) is
  8. Write a book
  9. Get some vitamin D – from the sun
  10. Watch Mad Men

This list is by no means exhaustive, and she acknowledges as much by asking her readers an open question about what is on their list.

This list is also not universal, some of these things may not apply to you at all :). I mean, what Indian man knows how to cook or how to do the laundry? Or, who, in their right minds would go to cramped, ill-equipped & astronomically priced gyms? After all that is not why you ordered the chicken biryani and Patiala Johnny walker for dinner, did you? And isn’t annoying the spouse something that you don’t have to learn – it just comes so naturally:).

It is the reactions which I read with much interest. Some of them felt that this was a superfluous list in that, except for numbers 7, 8, and 10, the rest should be done all the time – irrespective of whether or not you are a part of corporate America (or Asia, or Europe).

I happen to agree with this kind of reaction, while pleading guilty to neglecting some of these for some time.

I do not go to the gym, but I more than make up for it by clocking up some 30 miles per week on the roads of Atlanta. In the process, I also get a lot of vitamin D – from sunlight; in fact, despite being brown skinned, I have two distinct shades of brown on my body, the exposed parts of my body being darker than the covered parts. I will readily confess that cooking is not my idea of relaxing or spending my leisure time and that I never really picked up cooking as a child or as a young man. I also do the laundry at home, and I can say with some satisfaction, that I have really mastered the laundry process. I also practice yog(a) and I think I have mastered the Shavasan(a).

However, this is not about what I, or you, do. This is about what I, or you, do not do. As a young man, I used to be a voracious reader. Now, I just buy books and stack them in my bookshelf. In fact, I keep adding the names of books to buy to my list of to-do’s. Needless to say, the stack of unread books keeps growing. A long time ago, it seems like a lifetime ago, I would have finished a book in one sitting. I do not know when I quit reading books; maybe when I got addicted to TV; maybe when I go addicted to the Internet? I don’t know. I will not blame work, for that did not stop me from reading earlier in my life. I have now consciously started reading, even if it is only five pages that I can read before going to sleep.

Because of my traveling, I do not get to spend much time with my children. And, here is the sad part; even when I am home, I do not spend much time with my children. I have two very lovely daughters; I really love them very much. However, until this past semester, until my older daughter’s school started to put her assignments on the school intranet, I was not really aware of what she is/ was doing in school. I now, try to spend some time with her everyday, trying to talk to her. Not just about her homework, but about other stuff as well. In short, I am trying to be a Dad again. My younger daughter is still content to be cuddled and being told a bedtime story. I get the cuddling part, but I have not really mastered the art of story telling – not every night! Why? What holds me back? Once again, I do not have an answer.

I have also been planning to write a book. I even started on it, but, needless to say, it lies untouched and forgotten for the past one year.

Meanwhile, my list of to-do’s keeps getting longer. I sometimes, correct that to frequently, get the feeling that there are many things undone and life is passing me by. I do not know what I am waiting for to live the life that I had always dreamed of. The one in which I would be tending to the flowers in my garden, and the kids would be buzzing around close by, asking a million questions about all the plants and the flowers. Or, the one in which I would be sitting in my favorite chair and reading my favorite book, and the spouse would be hovering close by and trying to annoy me all the time. I am probably waiting for the dream home that I want to buy, or I am probably waiting for the vacation that I have been planning, the one in which I’ll have all the time in the world and I will not have to think about work. I don’t know!

This post has taken some time. For the simple reason, that in the time since my last post, I have decided to make, and have made some changes. I have now decided to follow the Nike slogan; no more planning, ‘Just Do It’.

I have started to read – I have already read one book and I am on to my second. I also got back to writing my book, but I didn’t make much progress there.

I will keep you posted on my progress, I’ll be delighted to share yours.


P.S. - I would like to thank my friend Sanjay Jha for the caption of this post; I have shamelessly stolen it from his gmail 'status update'. I'd also like to thank him for his insightful comments on some of my earlier posts.


04 November 2009

मेरे पापा और मेरी बेटियाँ

जब मैं छोटा था तो पापा और मेरी आदतों, पसंदगी-नापसंदगी में कोई मेल नहीं था, पापा बाएँ तो मैं दायें वाला हाल था। पापा को सुबह जल्दी उठने की आदत थी; मुझे देर तक सोने का शौक था। पापा सवेरे उठ कर थोडी ही देर में हम सारे भाइयों को उठाने क लिए आवाज देने लग जाते थे। उठने की इच्छा तो तीनो भाइयों में से किसी की भी नही होती थी लेकिन हमारे घर का माहौल ऐसा नहीं था कि पापा की बात नहीं सुनी जाए। बात काटने का तो सवाल ही नही था, अधिक से अधिक थोडी देर तक अनसुना करने का नाटक किया जा सकता था। मजबूरन उठाना ही पड़ता था, भले ही रविवार का दिन हो और कहीं आने-जाने का कार्यक्रम भी न हो। सवेरे सवेरे उठ कर नहा धो कर हमें पापा के साथ पूजा पर बैठना पड़ता था। जाड़े के दिनों में सीमेंट की ठंडी फर्श पर हाफ-पैंट में बैठना कितना कष्टकारी होता है,यह वही बता सकता है जिसने यह कष्ट झेला है।

पापा को खाने में हरी सब्जियाँ पसंद थीं, मुझे हरी सब्जी का कोई शौक नहीं था। पापा शाकाहारी थे, मैं मांसाहारी; हालांकि हमारे घर में कभी भी मांसाहार पकाया नहीं गया है।

पढ़ते वक़्त मैं रेडियो पर गाने लगा दिया करता था, इस से मुझे कोई समस्या नहीं होती थी। पापा के ये पल्ले ही नहीं पड़ता था कि पढ़ते वक़्त कोई गाना कैसे सुन सकता है। जहाँ तक मुझे याद है, पापा ने सिर्फ़ दो फिल्में देखी थीं; उसमें से भी एक फ़िल्म वो बीच में से ही छोड़कर कर आ गए थे। मेरी तो फिल्मो में जैसे जान ही बसती थी। यों बसती थी. कहना ग़लत होगा, मैं अभी भी बहुत ध्यान लगा कर सड़ी से सड़ी फ़िल्म देख लेता हूँ।

जैसे जैसे हम तीनो भाई बड़े होते गए पापा अपने अनुशासन की पकड़ ढीली करते गए और हमें काफी आजादी देने लग गए।

समय बदला, मेरी पढ़ाई ख़त्म हुई। मैंने नौकरी शुरू की और कुछ दिनों में मेरी शादी भी हुई। आज मैं उम्र के उस मोड़ पर खड़ा हूँ जिस पर कभी मेरे पापा थे। मेरी दो बेटियाँ हैं; बड़ी बेटी ग्यारह साल की है और छोटी पाँच साल की है। मेरी छोटी बेटी ने अपने दादाजी को सिर्फ़ तस्वीरों में देखा है, लेकिन मैं उन्हें पापा की कहानियां सुनाता रहता हूँ।

बड़ी बेटी छठी क्लास में है, और छोटी प्री-स्कूल में। दोनों को सवेरे स्कूल के लिए जल्दी निकलना पड़ता है। मुझे याद नहीं है कोई सुबह ऐसी गुजरी हो जब उन्हें डांट न पड़ीं हो। रोज सुबह थोडी देर तक मैं उन्हें प्यार से उठाता हूँ; धीरे-धीरे आवाजें तेज होने लगती हैं। मैं तो बचपन में बिना कुछ कहे उठ जाया करता था, मेरी बेटियाँ बिना शोर-शराबे के नहीं उठतीं हैं।

किसी तरह हाथ-मुंह धोने के बाद जब वो स्कूली कपड़े पहन कर नीचे आती हैं तो फिर एक और जंग शुरू होती है खाने को लेकर। दोनों शाकाहारी हैं, और यहाँ स्कूल में उनके खाने के लायक कम ही सामान मिलता है। इसलिए दोनों खाना साथ में ले कर जाती हैं। उनके हिसाब से अगर खाने में रोज बिस्कुट और चॉकलेट दे दी जाए तो सबसे अच्छा; उस से उनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर से उनको कोई मतलब नहीं है। कैसे उनको कुछ स्वास्थ्यवर्द्धक खाना दिया जाए जो उनको पसंद भी आए, इस पर रोज सिर फुटौवल की नौबत आ जाती है।

शाम को जब वो घर आती हैं तो होमवर्क किस तरह ख़त्म हो, इसके लिए मैं उनके पीछे पड़ा रहता हूँ। मेरी बड़ी बेटी को मेरी आदत लग गई है, वो भी पढ़ते वक़्त गाने लगा दिया करती है, फर्क इतना है की वो टीवी पर गाने लगाती है, और उसका सारा ध्यान टीवी पर ही रहता है।

आज मैं सचमुच उसी मोड़ पर हूँ जिस पर पापा थे। कूल डैड बनने के मेरे सारे इरादों पर पानी फिर गया है, और मैं रुल डैड बन कर रह गया हूँ, बिल्कुल अपने पापा की तरह। मजे की बात यह है की मुझे इसका कोई दुःख नहीं है। मुझे पूरा यकीन है कि पापा भी, चाहे वो जहाँ भी हों, मेरी स्थिति पर चुटकी ले रहे होंगे।

03 November 2009

Embedded Consultant

I have been working as a consultant for the past 12 years. I spent the first five years of these working full-time for three different employers, each of who sent me on client assignments ranging from 3-6 months. Business was good, the sales teams were doing their jobs and I did not have to worry about the next assignment.

Since the past 7 years, I have not had the luxury of a sales team to support me; I’ve had to undertake my own job hunt. I got my first independent assignment courtesy a friend who did his best to dissuade me from taking the job even though he himself had given me the job lead. The reason that he tried to dissuade me was that I was married and I had a young family. Consulting is not kind to family life, nor is it high on stability.

The project was initially scheduled to last 6 months; it went on for 3.5 years. I was contracted to work for the ‘direct client’; there were no middlemen involved. I worked almost like an employee – my commitment to the client was not less than that of an employee. In turn, the client treated me like an employee; my contribution was not measured by the time that I spent in the office at my desk, but by the work that I did and by the quality of that work. If I put any overtime on my timesheet, I did not have to have prior approval for that; my manager generally approved it without asking any questions. I was, as I call it, an ‘Embedded Consultant’.

In these tough times, I am sure that all independent/ small-business consultants would love to be embedded consultants. So, what is it that makes you an embedded consultant? How do you reduce your 'redundancy factor'? To zero, if possible?

The first thing, as I have already noted, is the commitment to your client. If something needs to be done, it needs to be done. Be prepared to go the extra mile; even if you suspect you are not going to be paid for it. Do it once, do it twice, and you’d have established your bona fides. The next time you are required to go the extra mile, it will not be the unpaid extra mile. Your client will definitely recognize your contribution.

Second, do not draw boundaries, artificial or real. Let me explain what I mean. My expertise (?) is primarily in the area of Oracle Applications. However, I have a ‘knowledge surplus’ in other areas as well; meaning that I know more, than the average Joe, about stuff in other areas as well. So, when average Joe walks up to me and asks me for help in formatting an excel worksheet and/ or plotting the data on a suitable graph, I try to help. Of course, I let average Joe know that (1) I am not an expert on Excel, and (2) more importantly, I am taking time away from my Oracle work to help him. Maybe, it just earns me brownie points, but these are invaluable brownie points that I earn. When the time comes to renew/ extend the contract these brownie points could suddenly be the difference between extension and termination of the contract. If I were to ‘jargonize’ this, I would say that it helps to have transferable skills and a ‘knowledge surplus’ in multiple areas.

What do you think? I’d love to hear back from you.

02 November 2009

Jai Ho!

I am working with a company which has an office in India. It is used mostly for work that involves technical development and support/ maintenance of existing systems.

This office is staffed by mostly junior level consultants who work under the guidance of a few senior consultants. Most of them have never been outside India, and the lure of being called onsite for short-term assignments is one of the factors that makes many of them stick with the company.

One of the main reasons for an India office is reduction in costs. However, another important reason is also to be able to provide 24X7 support to the company’s clients in the USA. Needless to say, this requires the consultants in India to put in very long hours every day; pardon me, I should say every night! The consultants are also required to get leave/ vacations approved beforehand – not only by the India Office manager, but also by the USA project manager that they are working with at the time of making the leave request.

One of the consultants working with me sent in a leave request recently. This person is a brilliant consultant; he finishes his tasks in double quick time, and then asks for more. However, despite being a brilliant technical mind, he, like many Indians, who have not studied in English-medium schools, writes better English than he speaks. However, he still writes ‘traditional’ English. So his leave application went something like this “Most humbly and respectfully, I beg to state that………………….”. Those of you who did not study in an English-medium school will recognize this style of writing applications as something that you also learned in your high school days.

I never wrote a leave application like this. In fact, I had a minor run-in with my branch manager when I was working for the State Bank of India; this was more than 15 years ago. The branch had run out of standard leave application forms; you just needed to put in the dates for your vacation on these forms and your manager would approve them. As I said, the branch had run out of standard forms, so I just wrote a one-line application asking that I be granted leave for one day for personal reasons. My branch manager was shocked to read that one-line application – it did not make a request; well there was the mandatory ‘Please grant me leave’ part, but there was no hint of a servile request at all in the application, which is what the branch manager was looking for. It was just a regular request; I have leave due to me, grant me that leave. What particularly riled the branch manager was that words/ phrases ‘humbly’, ‘beg to state’, ‘eternally grateful’, 'your most obedient servant' etc. were missing from my leave request.

My colleague’s leave application reminded me of this incident, but it also set me thinking about the origins and/ or possible reasons for this kind of behavior. What kind of behavior? Ok, here it is – that of treating the boss like God, the ‘sarve-sarvaa’ ( a typically Indian phrase which means one with supreme authority over all that (s)he surveys) of your life. Is this something that we have inherited from our colonial past? Or, is this something that has come from our own hierarchical society and the British merely strengthened it?

I believe that it is the latter, although the strengthening made it so much more institutionalized. The British had a vested interest in doing so. They had to rule and that required them to be treated like the superior race, the chosen people. It also required them to constantly remind the lowly Indian of his/ her place in the scheme of things; the closing phrase in application, “I remain, Sir, your most obedient servant” was merely one of the language tools that they employed to good effect. This is in stark contrast to the lack of hierarchy in the English language. Notice that there is no respectful form of ‘You' in English, like we have in many Indian languages, ‘Aap’ is the respectful form of ‘You’ in Hindi, and is used for elders and people who enjoy a higher station in life than you do.

So, what impact does this have in our regular day-to-day life? There’s no doubt that Indian society is still very hierarchical and that this hierarchy is all-pervasive – it is also here in our work culture. We fawn over our bosses, and generally do not question their judgment / decisions. As a result, the decisions made are not necessarily the best decisions. I am sure that there is much more; more on that sometime later.

What can we do about this? How do we make our society, our workplaces less hierarchical? How do we promote more open debate and less of reverential dogma that passes for good decisions?

Looking for answers.